फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   two special trains started from Bardhaini to Bandra Terminus In view of Diwali and Chhath festival

दिवाली-छठ पर्व: बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलाई गईं दो ट्रेनें, इन स्टेशनों पर रुकती हैं; पूरा रूट चार्ट

Thu, 09 Oct 2025 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 05:55 PM IST
सार

दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। व्यापारियों ने तुलसीपुर स्टेशन पर भी इनके ठहराव की मांग की है। इसके लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा रूट चार्ट...

विज्ञापन
two special trains started from Bardhaini to Bandra Terminus In view of Diwali and Chhath festival
ट्रेन (सांकेतिक)

विस्तार

दीपावली और छठ को देखते हुए बढ़नी रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस तक दो विशेष ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। ये ट्रेनें आठ-आठ फेरों के लिए चलेंगी। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर इनका ठहराव न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तुलसीपुर शहर के व्यापारियों को कारोबार में समस्या आएगी। उन्होंने तुलसीपुर में भी इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल, तुलसीपुर के अध्यक्ष श्याम विहारी अग्रहरि, नगर उद्योग व्यापार मंडल, तुलसीपुर के महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता व राधेश्याम चौरसिया ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा कि बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस तक बलरामपुर रूट से होकर ट्रेन संख्या 05033 आठ फेरों के लिए नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से बलरामपुर रूट से होकर बढ़नी के लिए 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक ट्रेन संख्या 05034 का संचालन आठ फेरों के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन

50 हजार की आबादी को मिलेगा यात्रा का लाभ

तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे व्यापारियों को यात्रा का लाभ नहीं मिल सकेगा। तुलसीपुर के लोगों को ट्रेन से यात्रा के लिए 30 किलोमीटर दूर बलरामपुर रेलवे स्टेशन का चक्कर काटना पड़ेगा। यदि तुलसीपुर में दोनों ट्रेनों का ठहराव होगा तो शहर व गांवों की करीब 50 हजार आबादी को त्योहार में यात्रा का लाभ मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनईआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों का पत्र मिलने पर तुलसीपुर में ट्रेनों के ठहराव के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed