{"_id":"6a0758cd666b87384e019442","slug":"two-rural-roads-will-be-widened-at-a-cost-of-rs-510-crore-balrampur-news-c-99-slko1029-148291-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 5.10 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 5.10 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Fri, 15 May 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के करीब एक लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बलरामपुर क्षेत्र में गौर रमवापुर से गुलाली डीह तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 1.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। वहीं खगईजोत कल्याणनगर मार्ग से महजिदिया, नरगोजवा, लालपुर पोखरहवा होते हुए प्रतापपुर चौराहा तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इस मार्ग के लिए लगभग 3.14 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। ग्रामीण संतोष, प्रमोद, शकील व राजू आदि का कहना है कि दोनों मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में थे, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क निर्माण से गांवों का संपर्क बेहतर होगा।
अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।