{"_id":"67364175ca06640a81011ea1","slug":"two-pediatricians-on-leave-parents-lost-their-way-to-get-treatment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-117088-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छुट्टी पर दो बाल रोग विशेषज्ञ, इलाज कराने के लिए भटके अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छुट्टी पर दो बाल रोग विशेषज्ञ, इलाज कराने के लिए भटके अभिभावक
Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में बंद पड़ा बाल रोग विशेषज्ञ का कक्ष।
बलरामपुर। बदलते मौसम में जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं अस्पताल में चिकित्सकों के न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को दोनों बाल रोग चिकित्सक छुट्टी पर रहे। दोनों चिकित्सकों के अवकाश पर रहने के चलते बच्चों का इलाज कराने आए अभिभावकों को परेशान होना पड़ा।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दो बाल रोग चिकित्सक की तैनाती है। बृहस्पतिवार को दोनों चिकित्सक अवकाश पर रहे। ओपीडी कक्ष संख्या एक के बाहर चिकित्सक के अवकाश पर रहने की सूचना चस्पा थी। ऐसे में बच्चों को दिखाने आए तमाम अभिभावक इलाज कराने के लिए अस्पताल में भटकते नजर आए।
कुछ लौटे, कुछ ने फिजीशियन को दिखाया
जिला मेमोरियल अस्पताल में बच्चों का इलाज कराने के आए कुछ अभिभावक बाल रोग विशेषज्ञ का कमरा बंद देखकर लौट गए। वहीं, कुछ ने फिजीशियन को दिखाकर एक-दो दिन की दवा ली। चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे मुख्तार ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर दाने निकल आए हैं, चिकित्सक को दिखाना है। आफरीन ने बताया कि उनकी बहन की बेटी को बुखार है दवा लेने आई हूं। इसी प्रकार सरोज, कमला प्रसाद व शाहिन आदि भी चिकित्सक के इंतजार में बैठीं नजर आईं। अभिभावकों का कहना है कि दोनों चिकित्सक को एक साथ छुट्टी नहीं देनी चाहिए। इस समय मौसम बदल रहा बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों की ओपीडी नहीं बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
अवकाश पर हैं दोनों चिकित्सक
जिला मेमोरियल अस्पताल के दोनों बाल रोग विशेषज्ञ इस समय अवकाश पर हैं। डॉ. राजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी की स्वास्थ्य देखभाल के लिए अवकाश पर हैं। वहीं, डॉ. हीरालाल विभागीय कार्य से छुट्टी पर हैं।
- डॉ. शारदा रंजन, सीएमएस, जिला मेमोरियल चिकित्सालय