{"_id":"67e68f3aa74b85bd4003c3c9","slug":"two-more-nepali-youths-died-who-injured-in-road-accident-in-balrampur-three-referred-to-medical-college-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में घायल दो और नेपाली युवकों की मौत, हालत नाजुक होने पर तीन मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में घायल दो और नेपाली युवकों की मौत, हालत नाजुक होने पर तीन मेडिकल कॉलेज रेफर
Fri, 28 Mar 2025 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 05:29 PM IST
सार
बलरामपुर में सड़क हादसे में घायल दो और नेपाली युवकों की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं हालत नाजुक होने पर तीन घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसे में घायल दो और नेपालियों की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। हादसा छह दिन पहले जरवा कोतवाली के नगई मोड़ के पास हुआ था। यहां साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई थी। उस दिन एक युवक की मौत हो गई थी।
नेपाल के दांग तुलसीपुर से स्कॉर्पियो 22 मार्च को वाराणसी जा रही थी। स्कॉर्पियो में चालक सहित 10 लोग बैठे थे। कोतवाली जरवा के नगई मोड़ के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ेंः- UP: निजी अस्पताल की डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची, दर्द बढ़ा तो कराया एक्स-रे; रिपोर्ट देख उड़े होश
विज्ञापन
सीएचसी तुलसीपुर के डॉक्टर ने दांग तुलसीपुर निवासी प्रवीण खत्री (66) को मृत घोषित कर दिया था। दूसरे दिन जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान धनबलि व युवराज की मौत हो गई है। हालत गंभीर होने पर दांग तुलसीपुर निवासी जय बहादुर (84), लालमोती (65) और कैलाशी (35) मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
घायल नौमैत्री (50) का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि घटना में अन्य तीन लोगों को हल्की चोट लगी थी। इनका उपचार करके घर भेज दिया गया था। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है।