फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   two giels die due to drowning

पहाड़ी नाले में डूबकर दो बच्चियों की मौत

Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
two giels die due to drowning
बलरामपुर के तुलसीपुर में पीड़ित परिवार के घर जुटी भीड़। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बकरी चराने गई दो बच्चियां नहाते समय सिरिया पहाड़ी नाले में डूबने से मौत हो गई है। परिवारीजनों ने पंचनामा कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मौके पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना तुलसीपुर के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी नियामुल्ला की बेटी रुखसार (10) तथा नथुनिया मोड़ निवासी इस्लाम की बेटी मुस्कान (12) शुक्रवार को गांव के निकट बह रहे सिरिया पहाड़ी नाले के किनारे बकरी चराने गई थी।
विज्ञापन

तेज गर्मी व धूप होने के चलते दोनों नाले में नहाने चली गईं। आसपास के मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक गहरे पानी में डूब गई। आसपास मौजूद चरवाहों ने नाले में उतरकर बच्चियों को खोजने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों बच्चियों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने शवों को नाले से बाहर निकाला और परिवारजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन बच्चियों का शव घर ले आकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। लोगों से सूचना मिलने पर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed