फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two died from Corona, 81 positive

कोरोना से दो की मौत, 81 मिले पॉजिटिव

Mon, 10 May 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, 81 positive
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सोमवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 81 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महुवा बाजार गैड़ास बुजुर्ग निवासी परमात्मा सोनी (80) को बुखार, खांसी व सांस की शिकायत पर 9 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। इसी तरह विशुनापुर निवासी जाहिदा सिद्दीकी (50) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर चार मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 8 मई को उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 91 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोंगों में सबसे अधिक पुरैना बुलंद गैड़ास बुजुर्ग के 6 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6028 हो गई है। 5053 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 101 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 874 है।

कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या के बीच सोमवार को भी नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में इस दिन जहां 81 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 245 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से जिले के लोगों में राहत है। जिले में अब तक कुल 5053 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed