{"_id":"63178240c09fd82dbc474527","slug":"two-beos-suspended-for-extorting-money-from-teachers-balrampur-news-lko647084981","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से धन उगाही में दो बीईओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से धन उगाही में दो बीईओ निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। हाई मेरिट वाले 404 शिक्षकों को उनके गृह जिले के लिए कार्यमुक्त करने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। मगर शिक्षकों को कार्यमुक्त करने में धन उगाही की गई। शासन में इसकी शिकायत पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मामले की जांच कराई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने दो बीईओ को निलंबित किया है। दोनों बीईओ को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध किया गया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने दोनों बीईओ के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की रिपोर्ट बीएसए कल्पना देवी से तलब की है।
बीएसए ने मंगलवार को बताया कि तुलसीपुर के बीईओ अरुण कुमार वर्मा व रेहरा बाजार के बीईओ समय प्रकाश पाठक को शिक्षकों को कार्यमुक्त करने में धन उगाही के मामले में निलंबित किया गया है। दोनों बीईओ को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
दोनों बीईओ को संबद्धता अवधि के दौरान कार्य करने पर ही जीवन निर्वाह भत्ता का आधा वेतन देने का निर्देश दिया गया है। दोनों बीईओ को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निलंबन अवधि के दौरान अपने कार्य करने का प्रमाणपत्र देना होगा। निलंबन अवधि में दोनों बीईओ को जीवन निर्वाह भत्ते के अलावा अन्य कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।