फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two arrested with one quintal of ganja, car and pistol

एक क्विंटल गांजा, कार व तमंचे के साथ दो को दबोचा

Tue, 22 Jun 2021 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with one quintal of ganja, car and pistol
बलरामपुर। एक क्विंटल गांजा, कार व तमंचे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को रंगेहाथ धर दबोचा है। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने उतरौला कोतवाली की पुलिस टीम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को बताया कि एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ उतरौला उदयराज सिंह व प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मधुपुर पुलिया के पास बिना नंबर की एक कार पकड़ी गई जिसमें जिला गोंडा के कोतवाली देहात ग्राम मलारी निवासी ओम प्रकाश वर्मा व राम प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का लाभ उठाकर दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के कब्जे से एक क्विंटल तीन किलोग्राम 290 ग्राम अवैध गांजा, देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, गांजा बेंचने के एवज में 25342 रुपये नकद, कार, गांजा सेवन सामग्री बुमबुम का 50 पैकेट व ओसीआई का 20 पैकेट बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त राम प्रकाश वर्मा व उसके अन्य साथी रामजन्म की जिला गोंडा व बलरामपुर में 14 भांग व शराब की दुकानें है जिसकी आड़ में अवैध गांजे का कारोबार किया जाता है। अभियुक्त राम प्रकाश के बिजनेस पार्टनर राम जन्म का लड़के संतराम को बस्ती जिले की सोनवा थाने की पुलिस ने दो माह पूर्व एनडीपीएस में गिरफ्तार किया था जो बस्ती जिला कारागार में निरुद्ध है।

अभियुक्त राम प्रकाश वर्मा की पत्नी गोंडा जिले के कोतवाली देहात के ग्राम मलारी की मौजूदा प्रधान है। अभियुक्त ओम प्रकाश करीब तीन साल पहले गोंडा जिले के परसपुर थाना से एनडीपीएस में गिरफ्तार किया गया था जिसे जमानत मिली और फिर से अपराध में संलिप्त हो गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed