{"_id":"67a7848e4074f456dd0a4a1e","slug":"two-arrested-for-trying-to-sell-stolen-bike-balrampur-news-c-99-1-slko1029-120661-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल में चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो आरोपियों को सादुल्लाहनगर पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार किया है। बाइक के बारे में जानकारी करने पता चला कि बस्ती के गौर की एक महिला के नाम पर बाइक पंजीकृत है।
सादुल्लाहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर पट्टी निवासी सौरभ कुमार और सुनील कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ में दोनों ने छुपाकर रखी गईं चोरी की तीन और बाइकों के बारे में जानकारी दी। चार बाइके होने पर नेपाल ले जाकर बिक्री करने की तैयारी में थे।
पूछताछ के बाद पुलिस ने मद्दोघाट के जंगल में छुपाकर रखी तीनों और चोरी की बाइकें बरामद कीं। पूछताछ में यह भी पता चला कि बस्ती जनपद का एक शातिर चोरी बाइक चोरी करके इन्हें देता है और दोनों आरोपी नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बाइक बेच देते हैं। सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। एक और बाइक चोर का नाम सामने आया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)