{"_id":"5fe21e428ebc3e41a325c14c","slug":"two-and-a-half-lakh-farmers-will-get-gift-on-atal-s-birthday-balrampur-news-lko556222213","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के जन्मदिन पर ढाई लाख किसानों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के जन्मदिन पर ढाई लाख किसानों को मिलेगी सौगात
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को जिले के ढाई लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि की सातवीं किस्त की सौगात मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल के जन्मदिन पर किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। कृषि विभाग की तरफ से किसानों के बैंक खातों को आधार से मिलाने करके चाक-चौबंद करा दिया गया है। जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कराकर किसानों को प्रधानमंत्री का एलईडी टेलीविजन के माध्यम से संबोधन भी सुनाया जाएगा।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने मंगलवार को बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाने की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कराकर जिले के अधिक से अधिक किसानों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार और जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने के लिए एलईडी व टेलीविजन का इंतजाम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एक घंटे तक किसानों को संबोधित करेंगे। कोऑपरेटिव सोसाइटी व मंडी समितियों के प्रांगण में कार्यक्रम कराए जाएंगे।
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं किसानों को पीएम सम्मान निधि की 7वीं किस्त का शुभारंभ भी करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिले के दो लाख 50 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।
किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री पीएम सम्मान निधि का दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। जिला व ब्लॉक स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं।
जिला व ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुपालन में हीलाहवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई है।