फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tulsipur to be decked in the colours of the Tricolour; the message of patriotism to reach every home

Balrampur News: तिरंगे के रंग में रंगेगा तुलसीपुर, घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Fri, 07 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tulsipur to be decked in the colours of the Tricolour; the message of patriotism to reach every home
फोटो-25- तुलसीपुर के गेस्ट हाउस में बैठक करते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत पार्टी।
तुलसीपुर। स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और प्रस्तावित तिरंगा रैली को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई। मंडल प्रभारी संजय शुक्ला ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संजय शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ें और सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


बैठक में संगठन की डिजिटल गतिविधियों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश यात्रा के स्वागत और पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल महामंत्री विजय प्रताप सोनी ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री अमर पाल यादव, मंत्री आलोक पांडेय राजन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार वाल्मीकि, सभासद विवेक मोदनवाल, राम दयाल सोनी, विनय मिश्रा, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed