{"_id":"6202b6c56850b104e9230de8","slug":"tulshipur-smajwadi-party-balrampur-news-lko6169850151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के एसपी यादव व भाजपा के राम प्रताप हैं करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के एसपी यादव व भाजपा के राम प्रताप हैं करोड़पति
विज्ञापन
बलरामपुर। मंगलवार को गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी यादव तथा उतरौला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा के पास करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति है। डॉ. एसपी यादव के खिलाफ एक राजनीतिक तथा एक महामारी अधिनियम का केस दर्ज है। वहीं राम प्रताप वर्मा के खिलाफ कोई केस नहीं है।
मंगलवार को दायर किए नामांकन पत्र में लगे शपथ पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी यादव के पास एक करोड़ 26 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। इनके हाथ में 51 हजार नकदी है। इनके खिलाफ एक राजनीतिक तथा एक महामारी अधिनियम का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इनकी पत्नी के नाम से करीब 52 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा के पास कुल एक करोड़ 88 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है। इनके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा एक पिस्टल है। इनके ऊपर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। इनकी पत्नी के पास 20 लाख की चल अचल संपत्ति है।
पत्नी के नाम से भी एक पिस्टल व एक रायफल का लाइसेंस है। उतरौला विधान सभा क्षेत्र से ही मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली पूर्व एमएलसी सविता सिंह के पास करीब सवा करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। विदित हो कि सविता सिंह उतरौला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की पत्नी हैं। धीरू ने गत सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।