फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tulip House wins in Kho-Kho

Balrampur News: खो-खो में ट्यूलिप हाउस ने मारी बाजी

Tue, 27 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Tulip House wins in Kho-Kho
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही वर्गों में ट्यूलिप हाउस की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुयश आनंद ने किया। बालिका वर्ग का पहला मैच लिली हाउस एवं ऑर्किड हाउस के बीच खेला गया जिसमें ऑर्किड हाउस ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला ट्यूलिप हाउस एवं लेवेंडर हाउस के बीच खेला गया जिसमें ट्यूलिप हाउस विजयी रहा। फाइनल मैच ऑर्किड हाउस व ट्यूलिप हाउस के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच के अंत तक दोनों टीमों के बराबरी पर रहने के कारण टाइ ब्रेकर कराया गया जिसमें ट्यूलिप हाउस ने बाजी मार ली। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग का पहला मैच लिली हाउस व ऑर्किड हाउस के बीच हुआ जिसमें लिली हाउस ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला ट्यूलिप हाउस एवं लेवेंडर हाउस के बीच हुआ जिसमें ट्यूलिप हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच ट्यूलिप हाउस और लिली हाउस के बीच खेला गया। एक अंक से लिली हाउस को हराकर ट्यूलिप हाउस की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका लईक अंसारी व बेजोय सेनापति ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में समन्वयक राजेश जायसवाल, रेखा ठाकुर, दीपाली पांडेय, अमन जायसवाल व भावना तिवारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed