{"_id":"6ae77ae59adecbdf2d02a281","slug":"truck-rams-into-bus-from-behind-bus-attendant-killed-six-passengers-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157260-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, छह यात्री घायल
Sun, 01 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
महराजगंज तराई। तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर शनिवार देर रात ग्राम लौकहवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही निजी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निकालने के लिए ट्रक का दरवाजा काटना पड़ा। संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:15 बजे ट्रक तुलसीपुर से बलरामपुर की ओर जा रहा था। ग्राम लौकहवा के पास चालक ने आगे बलरामपुर की तरफ जा रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और बस के पिछले हिस्से में जा भिड़ा। हादसे में ट्रक का खलासी मनोज (55) निवासी फुलवरिया बाईपास दुर्घटना के दौरान केबिन में बुरी तरह फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए वाहन का दरवाजा काटना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री चोटिल होकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। हादसे में बस सवार अवधेश (60) निवासी फुलवरिया बाईपास, अफरोज (19), अल्फिया (9), फुरकान (7) निवासी लौकहवा, बस चालक जलालुद्दीन (32) और परिचालक गुड्डू (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बस में मची चीख-पुकार, लौकहवा के ही थे यात्री
महराजगंज तराई। लौकहवा के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बस में सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में अवधेश ने बताया कि अचानक हुई घटना से वह लोग चौंक गए। बस में आराम से बैठे थे, घटना का अंदाजा नहीं था। अफरोज ने कहा कि शुक्र रहा कि बस नियंत्रित थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। बस चालक जलालुद्दीन ने बताया कि बस में लौकहवा के ही छह यात्री सवार थे। अब बस खड़ी करनी थी। सुबह फिर बस को डिपो ले जाना था। यह बस तुलसीपुर से बलरामपुर तक ही चलती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिहार का था ट्रक, मौके पर भाग गया चालक
-- लौकहवा के पास हुए हादसे में ट्रक चालक मौके से भाग गया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रक बिहार के नंबर की है, मौके से चालक भाग गया था। जानकारी किया जा रहा है कि बस कहां जा रही थी। खलासी शहर के फुलवरिया चौराहे के पास का रहने वाला है, इससे अनुमान है कि बस फुलवरिया चौराहे तक ही जाती है। खलासी की मौत हो जाने और चालक के मौके से भाग जाने के कारण ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी है। अभी तक जानकारी हुई है कि ट्रक भी बलरामपुर शहर के किसी व्यक्ति की है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --