फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trolley broke down near the crossing, jam in the city for one and a quarter hour

Balrampur News: क्रॉसिंग के पास ट्राॅली खराब, शहर में सवा घंटे जाम

Mon, 02 Dec 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Trolley broke down near the crossing, jam in the city for one and a quarter hour
बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की दोपहर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब होने के कारण पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। बहराइच-तुलसीपुर मार्ग के साथ ही गोंडा मार्ग पर करीब सवा घंटे जाम लगा रहा, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। क्रॉसिंग खुली तो गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब हो गई, इसके कारण जाम लग गया। रोडवेज से निकलने वाली बसें जाम में फंस गईं। वहीं, संतोषी माता मंदिर की क्रॉसिंग के पास भी जाम लग गया। इसके कारण गोंडा मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। आधा शहर जाम की गिरफ्त में आ गया। बाद में यातायात व शहर पुलिस ने किसी तरह से जाम को खत्म कराया, इसके बाद आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका।
विज्ञापन



क्या करें, जाना जरूरी है
कोतवाली के ठीक सामने जाम में फंसे राहुल सिंह बस छोड़कर पैदल ही सामान लेकर चल दिए। कहा कि आधे घंटे हो गए, जाम में फंसे हैं, पैदल आगे जा रहे हैं, देखते हैं कोई साधन मिल जाए। सारिका अपने बच्चों को स्कूल से लेकर वापस जा रही थीं, रास्ते में फंसने के कारण वह काफी परेशान थीं। कहना था कि जाम रोज की समस्या बन गई है, इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस भी फंसी
एक कॉल को अटेंड करने के लिए निकली एंबुलेंस जाम में फंस गई। इस पर एंबुलेंस चालक ने उच्चाधिकारियों से बात करके दूसरी एंबुलेंस भेजने को कहा। यही नहीं, अन्य जरूरी कामों से निकले लोग भी जाम में उलझे रहे।



पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान
झारखंडी से लेकर वीर विनय चौराहा होते हुए भगवतीगंज तक लगे जाम के कारण अफरा-तफरी की स्थिति रही। कोतवाली के सामने वाहनों की कतार लगने के बाद कोतवाल शैलेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर जाम को हटवाया। यातायात प्रभारी उमेश सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब होने के कारण समस्या आई थी, इसका निराकरण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed