फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trial tomorrow for selection in sports hostel

Balrampur News: स्पाेर्ट्स हॉस्टल में चयन के लिए ट्रायल कल

Thu, 20 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trial tomorrow for selection in sports hostel
स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह खेलों का होगा ट्रायल, 16 खेलों का प्रशिक्षक बनने के लिए मांगा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा छह खेलों में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास (स्पोर्ट्स हॉस्टल) में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। इन खेलों के लिए 22 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे से ट्रायल होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस दिन बालिका वर्ग में तैराकी, कुश्ती, बैडमिंटन व वालीबॉल तथा बालक वर्ग में बास्केटबाल एवं तीरंदाजी का ट्रायल होगा। बताया कि तैराकी के प्रतिभागी की उम्र 12 वर्ष से कम जबकि शेष खेलों के लिए खिलाड़ी की आयु सीमा 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक खिलाड़ी विभागीय कार्यालय में दस रुपये जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों का 24 जुलाई को गोंडा में मंडल स्तरीय ट्रायल होगा।
विज्ञापन


इनसेट
16 खेलों में प्रशिक्षक बनने के लिए मांगा गया आवेदन
बलरामपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 खेलों का प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए योग्य व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हॉकी, तैराकी, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो व तीरंदाजी के लिए प्रशिक्षक का चयन किया जाना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों तथा ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार अथवा ध्यानचंद्र पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी प्रशिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में विभागीय कार्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रारूप पर फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed