फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trial date for admission in hostel announced

Balrampur News: छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल की तिथि घोषित

Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Trial date for admission in hostel announced
बलरामपुर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। खिलाड़ी इससे संबंधित जानकारी जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संचालित क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2025 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को जिला, मंडल व राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेना होगा। बालक वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस का जिला स्तरीय ट्रायल 20 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

इन्हीं खेलों में बालिका वर्ग का ट्रायल 22 फरवरी को होगा। इसी तरह बालक वर्ग की कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरांदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैंडबाॅल का ट्रायल 24 फरवरी को होगा। इन्हीं खेलों के लिए बालिका वर्ग का ट्रायल 25 फरवरी को प्रस्तावित है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आयु संबंधित प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed