{"_id":"60708b418ebc3e8d39131fed","slug":"training-will-be-imparted-to-15-thousand-polling-personnel-at-six-places-balrampur-news-lko5734599138","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को जिले में वोटिंग कराने वाले 15 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो पालियों में जिले के छह स्थानों पर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा।
चारों स्थानों पर 12 से 15 अप्रैल तक दो पालियों में प्रशिक्षण कराया जाएगा। पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक चार दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे। नामांकन प्रक्रिया के चलते सदर ब्लॉक सभागार में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में कराया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देशन में 10 मास्टर ट्रेनर की टीमें 12 अप्रैल से मतदान कार्मिकों को दो-दो पालियों में चार दिवसीय प्रशिक्षण देंगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 26 अप्रैल को प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक 2524 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टी में पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक की टोली शामिल होगी। इमरजेंसी में प्रयोग के लिए 10 प्रतिशत अधिक मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा।
इसके लिए प्रशासन की तरफ से 2782 मतदेय स्थल मानकर 15 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। विकास भवन स्थित सीडीओ दफ्तर के लिपिक कक्ष में शुक्रवार को डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व लिपिक विकास श्रीवास्तव आदि ने सभी मतदान कार्मिकों के ड्यूटी आदेश व प्रपत्रों का मिलान करके कंप्यूटर में फीड कराया।
इसके बाद विकास भवन सभागार में विभागों को मतदान कार्मिकों की ड्यूटी पर्ची बांट दी गई। ड्यूटी पर्ची के अनुसार सभी मतदान कार्मिकों को 12 से 15 अप्रैल तक दो-दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुलाया गया है। एमएलके पीजी कालेज में रिजर्व में लगे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत सभागार, बलरामपुर होटल का हाल, एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार, यूपीटी होटल सभागार व मंडी समिति भगवतीगंज के साथ-साथ 19 कमरों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।