फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training will be given for mushroom production

मशरुम उत्पादन का बस्ती जिले में मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 18 Aug 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Training will be given for mushroom production
बलरामपुर। मशरूम उत्पादन का तौर-तरीका सिखाने के लिए किसानों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बस्ती जिले में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने बीते दिन बताया कि विभाग की तरफ से मशरूम प्रशिक्षण दिलाने के लिए बेरोजगार नवयुवकों का चयन किया जा रहा है। बस्ती जिले में मशरूम की खेती करने के बारे में चयनित होने वाले बेरोजगार किसानों व स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
प्रथम चक्र का प्रशिक्षण 13 से 18 सितंबर तक चलेगा। 25 से 30 अक्तूबर तक द्वितीय चरण के प्रशिक्षण होंगे। तृतीय चरण में 22 से 27 नवंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

चौथे चक्र में 13 से 18 दिसंबर, पाचवें चक्र में 17 से 22 जनवरी और छठवें चक्र में 14 से 19 फरवरी तक प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी मशरुम विवेक कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 8840536039 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed