फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training of Anganwadi workers started to teach Kakhara

ककहरा पढ़ाने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

Mon, 21 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Training of Anganwadi workers started to teach Kakhara
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीघ्र ही सभी नौनिहालों को ककहरा पढ़ाया जाएगा। साथ ही केंद्रों से संबद्ध नौनिहालों को आईसीडीएस की योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के सभी 10 नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करने के लिए चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का सोमवार को आगाज कर दिया गया है। डीपीओ केएम पांडेय ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौनिहालों को पढ़ाने के लिए ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीआरसी सेखुईकला में सदर ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का शुभारंभ डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व सीडीपीओ देहात राकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ सदर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। शालापूर्ण शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से बेसिक शिक्षा में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी और बच्चों में सीखने की क्षमता का समग्र विकास होगा।
डीडीओ ने कहा कि छह वर्ष तक के बच्चों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने से उनका मानसिक विकास होगा और शालापूर्ण शिक्षा से कोई बच्चा वंचित नहीं रहेगा। प्रेमलता, शीला वर्मा, राधा व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी।
नगर संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में सीडीपीओ नगर संजीव कुमार ने चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य सेविका इंदू सिंह, ज्ञानमती मिश्रा, नीलम व शिक्षा विभाग के एआरपी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को उचित पोषण के साथ प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार किया जाएगा।
ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में बीईओ हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव व सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव ने चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया। सुनील कुमार त्रिपाठी, अंजू गोस्वामी, अनीता श्रीवास्तव, गीता आर्य, राहुल श्रीवास्तव, अमरनाथ पांडेय व संतोष यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

अंजू गोस्वामी में ईसीसीई के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह जिले के सभी नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शुभारंभ करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री प्राइमरी कक्षाएं पढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed