फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traffic will start from Mishraulia railway crossing within a month

Balrampur News: माह भर में मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होगा आवागमन

Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic will start from Mishraulia railway crossing within a month
गोंडा। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित मिश्रौलिया ओवरब्रिज पर शनिवार को रेलवे ने गर्डर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। महीनेभर के अंदर इस पुल से लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। करीब 40 लाख लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। साथ ही करीब 125 वर्ष पुराने रेलवे फाटक का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे विभाग और उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन संयुक्त रूप से पांच पुल रेलवे फाटक के ऊपर बना रहा है। इसमें बहराइच रोड एवं उतरौला रोड पर फाटक के ऊपर चार लेन का ऊपरिगामी पुल बन रहा है।
विज्ञापन

एनई रेलवे के निर्माण इकाई के अधिशासी अभियंता शिवशरण राम ने बताया कि शनिवार को रेलवे बोर्ड की ओर से दोपहर 2:10 से शाम 6:10 तक पॉवर ब्लॉक की हरी झंडी दे दी गई। ऊपरिगामी पुल पर दाएं हिस्से पर चार गर्डर बिछाने का काम किया जा रहा है। शेष चार गर्डर बाएं तरफ बिछाया जाने हैं। ब्लॉक मिलने पर यह काम भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्डर बिछाए जाने व ब्लॉक के कारण गोंडा से लखनऊ, बलरामपुर व गोरखपुर के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को रोककर चलाया गया। रेलवे की तरफ से कार्य शुरू होने पर जनपदवासियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article