{"_id":"602171828ebc3e4a14378cb0","slug":"traders-submitted-memorandum-to-dm-and-mla-balrampur-news-lko563863152","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदत्तगंज बाजार के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदत्तगंज बाजार के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज बाजार के व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समस्या निराकरण की मांग की गई है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों ने सदर विधायक पल्टूराम को भी ज्ञापन सौंपा है।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा, महामंत्री विजय अग्रवाल, गंगा शर्मा, युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजन जायसवाल, महेश मोदनवाल, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, महामंत्री प्रेम प्रकाश जायसवाल, मोहम्मद नईम व गुलाम रसूल आदि ने डीएम व सदर विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से श्रीदत्तगंज बाजार में अतिक्रमण हटवाने के लिए सीमांकन किया गया है।
इसके तहत मकानों पर निशान लगाया गया है। बाजार में 250 छोटी-बड़ी दुकानें है। ग्रामीण बाजार में लॉकडाउन की वजह से सभी व्यापारियों की जीविका पर बुरा असर पड़ है। व्यापारी परेशान है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से मकानों पर निशान लगाए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इन लोगों ने डीएम व सदर विधायक से बाजार के मकानों को तोड़फोड़ से बचाने की गुहार लगाई है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में हमारी मांगे न मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।