{"_id":"68066f5a524034a49f0ed922","slug":"tracking-camera-installed-in-ratanpur-village-after-leopard-attack-balrampur-news-c-99-1-brp1008-124709-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए के हमले के बाद रतनपुर गांव में लगा ट्रैकिंग कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए के हमले के बाद रतनपुर गांव में लगा ट्रैकिंग कैमरा
विज्ञापन
बलरामपुर के रतनपुर गांव में मिला तेंदुए का पगचिह्न।-संवाद
गौरा चौराहा/बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम रतनपुर पश्चिमडीह गांव में शनिवार की रात तेंदुआ ग्रामीण सर्वजीत चौधरी के घर के बाहर से उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया था। सोमवार को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और ट्रैकिंग कैमरा लगवाया।
वन रक्षक राहुल कुमार व वाचर किस्मतधनी ने गांव में पहुंचकर सर्वजीत चौधरी के घर के बाहर ट्रैकिंग कैमरा लगाया। वन रक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि रात में लोग घर के अंदर रहें। घने पेड़ के नीचे न जाएं। ग्रामीणों को जागरूक करने के बाद वन विभाग की टीम ने रास्ते, खेत व बाग का निरीक्षण किया। तेंदुए के पगचिह्न भी जुटाए। ग्रामीण सुरेंद्र चौधरी, अविनाश चौधरी, सरोज चौधरी, महेंद्र चौधरी, रक्षाराम, ननकन व हरिराम ने वन रक्षक से पिंजरा लगाने की मांग की।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम प्रतिदिन गांव में भेजी जा रही है। सर्वजीत चौधरी के घर के सामने ट्रैकिंग कैमरा लगवा दिया गया है। तेंदुआ कैमरे में कैप्चर होगा तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।