{"_id":"5d49b4e88ebc3e6cba54c3bb","slug":"total-solution-day-balrampur-news-lko475028584","type":"story","status":"publish","title_hn":"293 में से 20 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
293 में से 20 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें आए कुल 293 में से 20 मामलों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। बाकी बचे 273 मामलों का निस्तारण शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया है। उतरौला तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। सदर व तुलसीपुर तहसील सभागारों में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि सभी अफसर निष्ठा व ईमानदारी के अपने दफ्तर पहुंचें। प्रतिदिन फरियादियों की शिकायतें सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 136 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने जीजीआईसी के भवन की मरम्मत, गांधी पार्क उतरौला में सफाई, लाइटिंग व सौंदर्यीकरण संबंधी ज्ञापन सौंपा।
आठ मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 128 मामलों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, सीओ मनोज कुमार यादव, डॉ. यादवेंद प्रताप सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। यहां 109 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीओ शिवप्रसाद, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान 48 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित मौर्य, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।