फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Told how to evacuate people safely during war

Balrampur News: युद्ध के समय लोगों को सुरक्षित निकालने का तरीका बताया

Thu, 08 May 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Told how to evacuate people safely during war
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आपदा के समय बचाव का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट।-स्रोत: महाविद्य
बलरामपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कैडेट्स को एयर स्ट्राइक व सायरन बजने के बारे में जानकारी देते हुए युद्ध के समय लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएलके महाविद्यालय, डीएवी इंटर कालेज एवं सिटी मांटेसरी इंटर काॅलेज के कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी को जागरूक करने के लिए है। इस प्रशिक्षण के बाद किसी आपात स्थिति में स्वयं के साथ दूसरों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कैडेट्स को एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। बटालियन अधिकारियों ने कैडेट्स को अचानक सायरन बजने पर अपने को बचाने, खुले स्थानों पर कोई घटना घटित होने तथा किसी भवन में एयर स्ट्राइक होने से आग लगने पर लोगों को सुरक्षित निकालने का तरीका भी बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएलके महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी आफीसर डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, एमपीपी इंटर काॅलेज के एनसीसी ऑफीसर मदनलाल, सिटी मांटेसरी इंटर काॅलेज के एनसीसी केयर टेकर ऑफीसर मार्कंडेय मिश्र एवं सूबेदार मेजर विनय घोष सहित तीनों विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed