फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today there will be a boom of yoga in the district

आज जिलेभर में रहेगी योग की धूम

Mon, 20 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a boom of yoga in the district
बलरामपुर। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में योगा की कक्षा चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देेश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग की कक्षा चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार के साथ जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार राव, जिला मेेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक-यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ व योग वेलनेस सेंटर के प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत आदि ने मिलकर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने की तैैयारी की है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देश पर पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम कराया जाएगा। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह व जिला कृषि अधिकारी आरपी राना आदि की तरफ से जिले की सभी 800 ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के मार्गदर्शन में सोमवार से योग की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। योग प्रशिक्षक मधु मिश्रा ने एनसीसी कैडेटों व एनएसएस के स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ल व एसोसिएट एनसीसी आफीसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जिले के सभी राजकीय, वित्त पोषित व वित्त विहीन विद्यालयों में विश्व योग दिवस पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कराया जाएगा। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विश्व योग दिवस के साथ-साथ अन्य दिनों में भी प्रार्थना के बाद योगाभ्यास कराया जाता है। स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भी योगाभ्यास कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed