फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today, sisters will tie a protective coat on the wrist of brothers

आज बहनें भाईयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षासूत्र

Sun, 02 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Today, sisters will tie a protective coat on the wrist of brothers
बलरामपुर में रक्षाबंधन पर्व रक्षा सूत्र खरीदते लोग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भाई बहन के रिश्ते की डोर को मजबूत करने वाले रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के चलते बहनें घरों में ही मिठाई तैयार कर रही हैं। घर की बनाई राखी अपने भाइयों के कलाई पर बांधकर बहने उनसे रक्षा करने का संकल्प लेंगी। कोरोना महामारी को लेकर चीन के प्रति लोगों को भारी आक्रोश है जिसके चलते लोगों ने चाइनीज राखी न खरीदने का निर्णय लिया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि दो अगस्त रविवार को राखी व मिठाई की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सनातन धर्म के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। द्वापर युग में एक बार भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। बहते हुए खून को रोकने के लिए द्रौपदी जी ने अपनी चुनरी फाड़कर चोट पर बांध दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी जी को बहन मानकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। तभी से रक्षाबंधन मनाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

इन्हीं परंपराओं का पालन करने के लिए लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते है। इस बार कोविड 19 महामारी के चलते लोग रक्षाबंधन पर्व मनाने में काफी सतर्कता बरत रहे है। बाजारों से मिठाइयों की खरीदारी करने के बजाए घरों में ही मिठाई बनाई गई है। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी चीन से आई है। इसी के चलते चीनी उत्पादों का विरोध किया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर चायनीज राखियों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। देशी व घर पर बनाई हुई राखी बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र के रूप में बांधेंगी और उनसे ताउम्र रक्षा रक्षा का संकल्प लेंगी। भाई भी बहनों को रक्षासूत्र बांधने के बाद उपहार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 बसों से महिलाएं मुफ्त करेंगी यात्रा
एआरएम विश्राम ने बताया कि उनके बेड़े में कुल 76 बसे है जिनमें से 15 बसें पुरानी व जर्जर होने के चलते सरेंडर कर दी गई है। कोविड 19 महामारी के चलते मुसाफिरों की कमी होने से बसों को सरेंडर किया गया है। रक्षाबंधन के दिन 61 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। शासन स्तर से रोडवेज बसों से राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यह सेवा रक्षाबंधन पर्व के दिन दो अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से तीन अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक 24 घंट तक ही लागू रहेगी।

दिन भर खुली रहीं कंटेनमेंट जोन के बाहर मिठाई व राखी की दुकानें
कोविड 19 महामारी के चलते प्रशासन की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कंटेनमेंट जोन के बाहर रविवार को दिन भर मिठाई व राखी की दुकानें खुली रही जिनसे लोगों ने मिठाइयों व रक्षासूत्र की खरीदारी की। कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए है। रक्षाबंधन पर्व पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
-देवरंजन वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed