फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tiger monitoring started with four cameras and a drone

Balrampur News: चार कैमरों और ड्रोन से शुरू हुई बाघ की निगरानी

Fri, 27 Feb 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tiger monitoring started with four cameras and a drone
बलरामपुर के परसपुर गांव के पास गश्त करती वन विभाग की टीम ।-स्रोत : विभाग
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के परसरामपुर गांव में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गांव और आसपास के वन क्षेत्र में जंगली जानवर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


भांभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि बाघ की गतिविधियों का सटीक पता लगाया जा सके। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं और समूह में ही आवागमन करें।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शेखर पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मृतका के घर पहुंची रिपोर्ट तैयार की। वहीं, ग्रामीण लवकुश, प्रमोद, बरसाती, रामनिवास, रामकृपाल, शिवचंद्र और लाल बाबू ने सुरक्षा के अन्य इंतजाम करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बाघ होने की बात की अनदेखी न किया जाए। इससे आने वाले दिनों में और दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। वहीं आपदा विभाग के विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दी है। जल्द ही भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed