फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three roads will be constructed with Rs 52 lakh.

Balrampur News: 52 लाख से होगा तीन सड़कों का निर्माण

Sun, 16 Nov 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three roads will be constructed with Rs 52 lakh.
बलरामपुर। तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों के सुदृढ़ीकरण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर 52.50 लाख रुपये के खर्च किए जाएंगे। कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के हरैया-कमदा-सेम-खैरहनिया मार्ग के निर्माण पर 16.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से जर्जर इस मार्ग की मरम्मत की मांग ग्रामीण लगातार उठाते आ रहे थे। सड़क बन जाने से स्थानीय लोगों को ब्लॉक व बाजार तक पहुंचना आसान होगा। उधर, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के एनएस-730 से विशुनपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 16.50 लाख रुपये तथा गैसड़ी-ठाकुरापुर मार्ग से थरौली संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 19.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संबंधित विभाग जल्द ही कार्यदायी संस्था को आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश, राजेंद्र, मोहित और शकील ने बताया कि सड़क निर्माण से स्कूल, बाजार और अस्पताल तक पहुंचना आसान होगा। गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ने से आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। जल्द ही अन्य आवश्यक मार्गों के लिए भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed