{"_id":"66998f3533100dfc970e6104","slug":"three-outsiders-caught-at-rto-office-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111994-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आरटीओ कार्यालय पर तीन बाहरी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आरटीओ कार्यालय पर तीन बाहरी पकड़े गए
Fri, 19 Jul 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एआरटीओ कार्यालय में लोगों से पूछताछ करते डीएम पवन अग्रवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उतरौला रोड पर स्थित आरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों की सक्रियता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीएम पवन अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीन बाहरी लोग पकड़े गए। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
डीएम बृहस्पतिवार को अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। गेट बंद करवाकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। एसडीएम व पुलिस को बुलवाया गया। इस दौरान उन्होंने यहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। मौके पर तीन बाहरी अंकित तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, अनवर से जब डीएम ने जानकारी ली तो वह कार्यालय आने की कोई वजह नहीं बता सके। इसके बाद डीएम ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
डीएम ने आरटीओ को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि दलालों से कार्यालय को पूरी तरह से मुक्त रखा जाए। कोई भी कर्मचारी दलालों के साथ संबंध नहीं रखेगा। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।