फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three NCC students rewarded by CM

एनसीसी की तीन छात्राएं सीएम द्वारा पुरस्कृत

Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Three NCC students rewarded by CM
बलरामपुर। एनसीसी की तीन छात्राओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार पाकर महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन में छात्राओं ने एनसीसी कैडेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों का सहयोग किया था।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने मंगलवार को छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि एमएलके पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने 51 यूपी बटालियन एनसीसी की अगुवाई में जिला प्रशासन के साथ मिलकर सराहनीय कार्य किया था।
विज्ञापन

राशन वितरण, राशन पैकिंग, बैंकों व सरकारी राशन की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में योगदान देने वाली कॉलेज की छात्रा व सीनियर अंडर ऑफिसर क्षमा मिश्रा को तीन हजार, अंडर ऑफिसर साहिबा खान व कंचन श्रीवास्तव को रजत पदक के रूप में दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार मुख्यमंत्री की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने पदक विजेता कैडेटों के साथ-साथ इसमें योगदान देने वाले सभी कैडेटों को बधाई दी है। महाविद्यालय के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर डॉ. डीके चौहान आदि ने भी कैडेटों के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed