फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three more corona positives found in Balrampur

बलरामपुर में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 14 May 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positives found in Balrampur
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार को जिले में बीते दिनों बाहर से आए तीन प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन केस एक साथ मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले में कुल कोरोना एक्टिव केस चार हो गए है। पीड़ित क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे। इन सेंटरों तथा पीड़ितों के गांवों को चिन्हित कर सुरक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हॉटस्पॉट व बफर जोन को सील किया जा रहा है। इन मरीजों को एल-1 अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश तथा सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि पचपेड़वा स्थित फजले रहमानिया क्वारंटीन सेंटर के लोगों का सैंपल बीते दिनों जांच के लिए भेजा गया था। इस सेंटर में 23 अप्रैल को भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मरीज एल-1 हॉस्पिटल गोंडा से स्वस्थ होकर घर वापस भेज दिया गया। इसी क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी गुरुवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसी तरह श्रीदत्तगंज ब्लॉक के क्वारंटीन सेंटर मुजेहनी के भी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन व्यक्ति बीते दिनों मुंबई से जिले में आए हैं। तीनों को सीधे पचपेड़वा के फजले रहमानिया व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मुजेहनी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। पॉजिटिव मिले मरीजों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इन सेंटरों का हॉटस्पॉट व बफर जोन सील कर होम लिस्टिंग और मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि इन मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed