{"_id":"5dc6fbd98ebc3e5b167b36f4","slug":"three-killed-one-injured-in-four-road-accidents-balrampur-news-lko491366140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हालत गंभीर होने पर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बेलहा मोड़ के पास अनियंत्रित एसयूवी वाहन ने बाइक सवार को रौद दिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के घोपतपुर निवासी राजेश कुमार तिवारी ने शनिवार को देहात कोतवाली की पुलिस को दी गई तहरीर में उनका छोटा भाई राकेश तिवारी (30) बाइक से बलरामपुर से घर जा रहा था। रास्ते में बेलहा मोड़ के पास अनियंत्रित एसयूवी वाहन ने बाइक से जा रहे भाई को ठाकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिक चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
गौरा चौराहा थाना के घोपतपुर निवासी मृतक राकेश तिवारी बेसिक शिक्षा के सर्व शिक्षा अभियान के तहत अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। एसयूवी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एसयूवी को थाने में लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर हासिमपारा गांव के निकट मारुती व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली डॉ. यूके राय ने शनिवार को बताया कि छीटूजोत निवासी शाकिर खां (25)अपने बाइक से बीती रात आठ बजे उतरौला से घर जा रहे थे। हासिमपारा गांव के पास तेज रफ्तार मारुति कार ने सामने से टक्कर मार दिया। घटना में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। शाकिर को इलाज के 108 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने शाकिर को मृत घोषित कर दिया। वाहन व चालक को हिरासत में लेकर केस दर्जकर लिया गया है।
हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह मार्ग पर इंदिरा नगर कॉलोनी मणिपुर में डंफर चालक ने शनिवार को साइकिल सवार विमलकांत(68)को रौंद दिया। विमलकांत की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंफर व चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मोड़ के पास अनियंत्रित एसयूवी ने शनिवार को साथी निवासी बाइक सवार अब्दुल मलिक (60) को ठोकर मार दी। मलिक बाइक से सीएचसी लठावर जा रहे थे। परिजनों ने मलिक को इलाज के लिए सीएसची में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मलिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है।