फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three killed in Balrampur, 105 positive

कोविड मरीजों के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में आरक्षित है 100 बेड

Wed, 28 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three killed in Balrampur, 105 positive
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड मरीजों के लिए 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल में ऐसी व्यवस्था की गई है कि विशेष परिस्थितियों में छह घंटें के अंदर 200 अतिरिक्त बेड तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल में 20 बेड पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था की गई है और 40 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर को रिजर्व रखा गया है। ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने वाले मरीजों के लिए अस्पताल में 17 वेंटीलेटर की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

डीएम के सहयोग से दो अतिरिक्त वेंटीलेटर की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में चार दिनों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। कोविड हॉस्पिटल को हर परिस्थिति से निपटने के लिए संसाधनों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के लेवल-2 हॉस्पिटल पर ए ग्रेड में 36 बेड है जिसमें 17 प्वांट ऑक्सीजन के लगे हुए है। बाकी में ऑक्सीजन प्वांट बनाने का काम किया जा रहा है। बी ग्रेड में 20 बेड आरक्षित किए गए है इसमें ऐसे रोगी जिनका ऑक्सीजन लेवल 94 से 90 के बीच है उनको यहां रखा जा रहा है।
20 बेड पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था की गई है और 40 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर को रिजर्व रखा गया है। इस तरह कुल 60 बेड के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि लेवल-2 अस्पताल में ऐसे गंभीर रोगी जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जा रहा है उनके लिए 17 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। डीएम के सहयोग से दो अतिरिक्त वेंटीलेटर की व्यवस्था की जा रही है। इनमें से छह वेंटीलेटर ऐसे है जिसमें बाइपेप और एचएफएनसी चल सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में अभी तक जितने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है उनसे अगले चार दिनों तक मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सकता है। चार दिन के बाद ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए शासन स्तर से सिलेंडर की मांग की गई है।

अगले एक या दो दिन में 15 से 20 सिलेंडर मिलने की संभावना है। लेवल-2 हॉस्पिटल में नोडल अफसर, चिकित्सक, एनेस्थिटिक और फिजिशियन की निगरानी में ऑक्सीजन का उपयोग किया जा रहा है। सीएमओ ने यह भी बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में दो टन का लिक्विड ऑक्सीजन संयंत्र लगवाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed