फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three killed in Balrampur, 105 positive

कोरोना से तीन की मौत, 105 मिले पॉजिटिव

Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three killed in Balrampur, 105 positive
बलरामपुर। आमजन की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना का कहर लोगों पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 105 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम भगवानपुर रामपुर बनकटवा निवासी रामगोविंद (75) को बुखार व खांसी की शिकायत एवं कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर बीते दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। यह मधुमेह व हाइपर टेंशन के पुराने रोगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल-2 हास्पिटल में इलाज के दौरान 27 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसी तरह ग्राम बगहीसीर निवासिनी रीता सिंह (62) को बुखार व खांसी की शिकायत पर कोविड जांच की गई थी।
रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें 25 अप्रैल को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसीक्रम में ओबरीडीह सादुल्लाहनगर निवासी हरीलाल कनौजिया (55) की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर 27 अप्रैल को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
यह मधुमेह के रोगी थे। इलाज के दौरान 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 105 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोंगों में सबसे अधिक पीसीएल शंकरपुर पचपेड़वा के 9 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लाक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4781 हो गई है। 3179 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 61 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1541 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed