{"_id":"6058ccf38ebc3ec89b7f69de","slug":"three-killed-and-one-injured-in-road-accidents-balrampur-news-lko570875483","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव के निकट रविवार देर शाम नेशनल हाईवे पर तुलसीपुर से घर लौट रहे बाइक सवार जेपी ओझा (40) को तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्टर ने टक्कर मार दी। जेपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया वहां पर उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। ललिया थाना क्षेत्र में मंगराकोहल जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में खबासपुरवा निवासी विश्वनाथ आर्या (46) की मौके पर मौत हो गई तथा उनके साथी नरसिंह नरायन घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक कब्जे में ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। जरवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम मछली बेचकर लौट रहे बाइक सवार ग्राम भुसैलवा निवासी बेचू (40) बैल से टकरा गए। इनकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।