फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three corona positives including Mandi committee employee

मंडी समिति के कर्मचारी सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three corona positives including Mandi committee employee
बलरामपुर। जिले में बुधवार की देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में मंडी समिति के कर्मचारी सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। तीनों मरीजों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केेस की संख्या 52 और एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में पचपेड़वा मंडी समिति का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कर्मचारी हरैया सतघरवा ब्लॉक के शिवपुरा बाजार का निवासी है। इसके अतिरिक्त श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम लखमा के पुरवा बंबाडीह निवासी दो युवकों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों युवक पांच व आठ जून को मुंबई से घर आए थे। दोनों युवकों का सैंपल आठ जून को लखनऊ भेजा गया था। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों युवकों के कांटेक्ट तलाश किए जा रहे है। प्रशासन ने पचपेड़वा मंडी समिति, शिवपुरा बाजार एवं ग्राम लखमा बंबाडीह की 400 मीटर परिधि को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस तरह जिले में कोरोना के पॉजिटव केस 52 हो गए है। 37 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 14 है।
विज्ञापन

मंडी समिति पचपेड़वा को कराया गया सैनिटाइज
पचपेड़वा। मंडी समिति के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर सभी कर्मचारियों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंडी समिति को सैनिटाइज कराया गया है। मंडी समिति के कर्मचारियों व दुकानदारों को सतर्क कर दिया गया है। पॉजिटिव पाया गया कर्मचारी किन किन लोगों के संपर्क में रहा इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल किया गया सील
पचपेड़वा। मंडी समिति में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति ने बीते दिनों हाथ फैक्चर होने पर जुड़ीकुइया चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्लास्टर बंधवाया था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति द्वारा प्लास्टर बंधाए जाने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के लोगों को सतर्क रहने तथा किसी भी तरह का लक्षण मिलने पर सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed