{"_id":"6ad8f245387536750a0996d5","slug":"three-clinics-operating-without-license-sealed-one-issued-notice-balrampur-news-c-99-1-brp1003-156701-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित तीन क्लीनिक सील, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित तीन क्लीनिक सील, एक को नोटिस
Wed, 21 Oct 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-50-बलरामपुर के जुआथान में अस्पताल की जांच करती टीम ।-स्रात : विभाग
बलरामपुर। बिना लाइसेंस संचालित तीन क्लीनिक को सील कर दिया गया है। वहीं, मानक पूरे नहीं होने पर एक क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने उतरौला तहसील क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई निजी क्लीनिकों और अस्पतालों की जांच की गई। टीम ने सीमा डेंटल क्लीनिक सादुल्लाहनगर, विश्वनाथ वर्मा क्लीनिक भटपुरवा और डॉ. केशवराम क्लीनिक उतरौला की जांच की। तीनों क्लीनिक बिना लाइसेंस संचालित पाए गए। संचालक क्लीनिक से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इस पर तीनों क्लीनिक को सील कर दिया गया।
इसके अलावा जीवन पॉली क्लीनिक जुवाथान में मानक अधूरे पाए गए। इस पर संचालक डॉ. बीना यादव को नोटिस जारी किया गया है।
जांच टीम में सीएचसी अधीक्षक सादुल्लाहनगर डॉ. विजय भान, चिकित्साधिकारी डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय और निजी प्रतिष्ठान के पटल सहायक राजेश हंस शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले फर्जी क्लीनिक संचालकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। अनियमितता मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।