फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three arrested including bank manager on fraud charges

Balrampur News: धोखाधड़ी के आरोप में बैंक प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including bank manager on fraud charges
बलरामपुर। फर्जी कोटेशन लगाकर लोन लेने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली की पुलिस ने एक व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर एसपी विकास कुमार ने पुलिस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा निवासी विवेक कुमार ने व्यापार के लिए अपने मित्र मारूफ निवासी मोहल्ला पुरैनिया तालाब के जरिए इंडियन बैंक में 9.5 लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। विवेक को लोन की धनराशि नहीं मिली, इसके बावजूद उनके खाते से किस्त कटने लगी तो उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि नगर के पुरैनिया तालाब निवासी मारूफ, बलुहा निवासी अब्दुल गनी व इंडियन बैंक बलरामपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक कुलभूषण अस्थाना ने मिलकर विवेक कुमार के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

इन लोगों ने फर्जी कोटेशन बनाकर मेकरानी ट्रेडर्स के खाते में लोन की रकम भेज दी। पहली किस्त के रूप में 3,80,000 एवं दूसरी किस्त 5,50,000 रुपये का भुगतान किया गया। फिर इस धनराशि को मेकरानी ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर अब्दुल गनी ने मारूफ के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर भी शामिल थे। तीनों ने छल कपट, धोखाधड़ी, कूटरचना व जालसाजी करके लोन की धनराशि को आपस में बांट लिया। पकड़े गए आरोपियों ने लोन की रकम आपस में बांटने की बात कुबूल की है। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed