फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three arrested in the case of robbery from a retired worker, 4.40 lakh recovered

Balrampur News: सेवानिवृत्त कर्मी से लूट के मामले में तीन गिरफ्तार, 4.40 लाख बरामद

Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in the case of robbery from a retired worker, 4.40 lakh recovered
ललिया (बलरामपुर)। लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए चार लाख 40 हजार रुपये की नकदी के अतिरिक्त वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि ललिया थाने के मथुरा बाजार कैली रोड निवासी गोमती लाल दिल्ली में लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते थे। वहां से रिटायर होने के बाद 15 लाख 50 हजार रुपये लेकर अपने गांव मथुरा बाजार खेत खरीदने के लिए आए थे। खेत की लेबलिंग करने के लिए उन्होंने बाराबंकी के कुछ लोगों को काम पर रखा। काम करते समय उन लोगों को रकम के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद इन लोगों ने योजना बनाकर 24-25 अप्रैल को घर में घुसकर 15 लाख 50 हजार रुपये जान से मारने की धमकी देते हुए छीन कर भाग गए।
घटना के बाद वृद्ध गोमतीलाल धमकी से डर गए। कई दिनों के बाद अपने लड़के को बुलाया और दोनों मिलकर कई दिनों तक लुटेरों का पता किए।
जब कुछ पता नहीं चल सका तो उन्होंने 16 मई को पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने बाराबंकी के फतेहपुर थाने के वारिस नगर निवासी समसाद अहमद, रेशम अली व दक्षिणी नाला पार वार्ड नंबर पांच कस्बा फतेहपुर के उस्मान को कुडवारोड के पास गोपालपुरवा जाने वाले बाग के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से नकदी के अलावा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में इन लोगों ने तीन और लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। लूट का शेष पैसा उनके पास होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि प्रकाश में आए तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed