फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Third leopard sent to Gorakhpur Zoo

Balrampur News: तीसरे तेंदुआ को भेजा गया गोरखपुर चिड़ियाघर

Mon, 22 Jan 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Third leopard sent to Gorakhpur Zoo
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा क्षेत्र के लालनगर सिपाहिया गांव में छह जनवरी को पकड़ में आई तीसरे मादा तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। बरहवा रेंज से पकड़ी गई इस मादा तेंदुए की उम्र लगभग चार साल है। लालनगर सिपहिया ूमें दो बच्चों को तेंदुए ने निवाला बनाया था। इसके बाद वहां कड़ी निगरानी गई थी।
विज्ञापन

नवंबर माह में तेंदुए का आतंक लालनगर सिपहिया में शुरू हुआ था। वहीं, दो बच्चों की मौत के बाद उसको पकड़ने के लिए कई जतन किए गए। अभियान चलाकर तीन तेंदुओं को पकड़ा गया। जिन्हें जनकपुर रेंज में रखा गया था। इसके बाद बीते दिन एक तेंदुए को कानुपर और दूसरे नर तेंदुए को शनिवार को लखनऊ चिड़ियाघर भेजा गया था। वहीं, तीसरे बचे मादा मादा तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को जनकपुर रेंज से रेंजर अमरजीत प्रसाद व उनकी टीम के संरक्षण में गोरखपुर ले जाया गया। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को भेज दिया गया है। टीमें लालनगर सिपहिया के साथ ही बेलवा व धर्मपुर में सक्रिय हैं। अभी तेंदुआ निकला नहीं है, जिसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरहवा में तेंदुए ने कुत्ते को नोचा
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। क्षेत्र में तेंदुए के आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। नंदमहरा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलीखुर्द के मजरे मदरहवा में तेंदुआ दिखाई पड़ा है। गांव निवासी सोनू वर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम वे अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। तभी गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला और कुत्ते हमला बोल दिया। हल्ला-गुहार किया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीण रवींद्र वर्मा, जगदेव, हरदेव, सुखदेव, देवी, कल्लू आदि ने तेंदुए को पकड़वाने व गांव के पास पिंजड़ा लगवाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया है कि ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए के होने की सूचना दी है। वन विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed