फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Thinking the girl to be dead, acid was poured on her to hide her identity

Balrampur News: युवती को मरा समझ पहचान छिपाने के लिए उड़ेला था तेजाब

Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thinking the girl to be dead, acid was poured on her to hide her identity
लरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकडे गए अ​भियुक्त।
बलरामपुर/गौरा चौराहा। जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया इलाके की 24 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक के दो आरोपियों को गौरा चौराहा पुलिस ने शनिवार रात क्षेत्र के भोजपुर मोड़ के पास महरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख भागते समय दोनों आरोपी पत्थरों पर गिरकर चोटिल भी हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थनगर के तिलौली गांव का धर्मेंद्र शोनी उर्फ आकाश और बेलगड़ी का गौरी शंकर उर्फ अजय जायसवाल शामिल है। सीएचसी नंदनगर में उपचार कराकर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि 29 मार्च को थाना गौरा चौराहा के ग्राम महरी भोजपुर के निकट राप्ती नदी के किनारे गेहूं के खेत में एक युवती घायलावस्था में मिली थी। उसका लखनऊ में कड़ी सुरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। शनिवार रात पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को भोजपुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने राप्ती नदी के तट से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित हथौड़ा, प्लास, तेजाब की शीशी, दो रस्सी के टुकड़े, जूट का बोरा, चेहरे का मास्क व युवती के साथ एक आरोपी का भी मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन






जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया हमला

पूछताछ के दौरान आरोपी गौरी शंकर उर्फ अजय जायसवाल ने बताया कि वह युवती को चार वर्ष से जानता है। युवती के खाते में करीब आठ लाख रुपये जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए उसने कई बार युवती का फोनपे पासवर्ड लेना चाहा, लेकिन वह पासवर्ड नहीं दे रही थी। इससे परेशान होकर अजय ने तीन माह पहले युवती को मारने का प्लान बनाया। इनमें धमेंद्र सोनी उर्फ आकाश सोनी उर्फ बुलबुल को भी शामिल किया। दोनों ने 28 मार्च को युवती को जमीन खरीदवाने का झांसा देकर बुलाया। खुटेहना के पास उसे शाम पांच बजे चार पहिया वाहन में बैठाया और कई जगह जमीन दिखाया। रात करीब आठ बजे वाहन का टायर फट गया। मिठवल बाजार में टायर बनवाया। रात करीब नौ बजे युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसका मोबाइल लेकर फोटो व वीडियो दिखाने व डिलीट करने को कहा तो पीड़िता ने नहीं दिखाया। इस पर दोनों ने पीड़िता पर मुक्के व हथौड़े से जानलेवा प्रहार किया, फिर भी पीड़िता ने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया। इस पर अजय ने पीड़िता के सिर पर हथौड़ा मार दिया। पीड़िता के बेहोश हो जाने पर हाथ बांधकर उसे गाड़ी की डिकी डाला और रात करीब 10 बजे दोनों पीड़िता को लेकर सीतलगंज बांसी में अपने रूम के पास पहुंचे। यहां एक प्लाॅट में गाड़ी खड़ी कर दी और आकाश सोनी अपने घर चला गया। अजय अपनी पत्नी से रस्सी व बोरा मांगकर गाड़ी में ही पीड़िता के पास रहा। सुबह चार बजे से पहले अजय की पत्नी ने अपने मोबाइल से आकाश सोनी को फोन कर बुलाया। सुबह चार बजे आकाश सोनी आ गया। इसके बाद पीड़िता को मरा समझकर उसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे पर तेजाब डालकर अपने जिले से दूर बांसी से बलरामपुर की तरफ चल दिए। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे ग्राम महरी राप्ती नदी के किनारे थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर में पीड़िता को मृत जानकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed