फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   They used to commit cyber fraud worth crores by opening bank accounts in the name of MGNREGA

Balrampur News: मनरेगा के नाम पर खाते खुलवाकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी

Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
They used to commit cyber fraud worth crores by opening bank accounts in the name of MGNREGA
फोटो-9-पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। मनरेगा कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पचपेड़वा पुलिस ने औरहवा निवासी सलमान खान और अबु हमजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच में तीन खातों से बेहद कम समय में करीब एक करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। इन खातों से देशभर में दर्ज 15 ऑनलाइन साइबर शिकायतों के तार भी जुड़े मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को औरहवा निवासी कौशल खान ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया कि करीब दो वर्ष पहले सलमान और अबु हमजा ने मनरेगा कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में आने का झांसा देकर आधार व पैन कार्ड लिए थे। इसके बाद एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया गया। एटीएम और पासबुक डाक से आने की बात कही गई। बैंक पहुंचने पर कौशल को पता चला कि उसके खाते में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ है और खाते पर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज है। इसके बाद पचपेड़वा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर क्रिप्टो निवेश का देते थे झांसा
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद बैंक किट, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के बाद उसके फॉलोअर और परिचितों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी, ताकि रकम के स्रोत का पता न चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मोबाइल समेत कई दस्तावेज बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्राइड मोबाइल फोन, एक चेकबुक, एक मनरेगा जॉब कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड और 9,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और दूसरे बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।


गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
एसपी विकास कुमार ने बताया कि साइबर अपराध के हॉटस्पॉट और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर करने के नेटवर्क में शामिल पाए गए हैं। सात खातों से गिरोह के तार जुड़े मिले हैं। इनमें तीन खातों की जांच में करीब एक करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। देशभर की 15 ऑनलाइन साइबर शिकायतें भी इन खातों से जुड़ी मिली हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed