फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers raise their voices for the restoration of the old pension scheme.

Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers raise their voices for the restoration of the old pension scheme.
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य
बलरामपुर। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों की लंबित मांगों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी रहे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में पुरानी पेंशन बहाली और अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान कराने के लिए संगठन का मजबूत और एकजुट रहना जरूरी है। शिक्षकों की मांगों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री व सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री मंगलदेव मिश्र, जिला संरक्षक अब्दुल मुकीम खान और अरशद अब्बासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
शिक्षक संगठन ने सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के बलरामपुर आगमन पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी जिला पंचायत सभागार के सामने स्वागत किया। मंडलीय महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने टीईटी की विसंगतियों और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई और ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष गुरु वचन ने संगठन के संघर्ष की जानकारी दी। इस दौरान अशोक उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह, उमेश चंद्र, अजय सोनकर, मनीष सिंह और पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed