फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No surgeon; surgeries have been at a standstill for two and a half months

Balrampur News: सर्जन नहीं, ढाई महीने से ठप हैं ऑपरेशन

Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
No surgeon; surgeries have been at a standstill for two and a half months
बलरामपुर में ​स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय।
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में पिछले ढाई महीने से ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़े हैं। अस्पताल में किसी भी सर्जन की तैनाती न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-बड़े ऑपरेशन कराने वाले तमाम मरीज सर्जन के अभाव में निराश लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। अस्पताल में जून से ही सर्जन की पद रिक्त हैं। यहां पर तैनात रहे सर्जन डॉ. आरडी रमन का जून में गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। उनके जाने के बाद अस्पताल में कोई भी ऑपरेशन नहीं हो पाया है। कई मरीज जो दूरदराज के इलाकों से आते हैं, उन्हें बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। आपातकालीन स्थितियों में भी ऑपरेशन की सुविधा न होने से जान का जोखिम बढ़ जाता है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग निजी अस्पतालों का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं, ऐसे में वह अस्पताल का दौड़ लगा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है। पेहर बाजार की शकुंतला ने बताया कि उनके बेटे को पथरी की समस्या है। निजी चिकित्सक को दिखाया था तो ऑपरेशन की सलाह दिए गए हैं। एक महीने से कई बार अस्पताल आ चुके हैं। गोविंदपुर के जगराम ने बताया कि उनके पीठ पर गांठ की समस्या है।
विज्ञापन

----------------------
मेमोरियल अस्पताल में तैनात हैं तीन सर्जन
जिला मेमोरियल अस्पताल में इस समय तीन जनरल सर्जन की तैनाती है। एक सर्जन सरकारी हैं, जबकि दो संविदा के कार्यरत हैं। सप्ताह में दो-दो दिन तीनों सर्जन ओपीडी करते हैं। इसके अलावा मरीजों का ऑपरेशन भी निर्धारित अवधि में करते हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को सेवाएं देने के लिए मेमोरियल अस्पताल के ही किसी सर्जन को संबद्ध कर दिया जाए तो मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
भेजा गया है पत्र
-- पूर्व में तैनात सर्जन डॉ. आरडी रमन का जून में स्थानांतरण हो गया था। तब से किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। सर्जन की तैनाती के लिए पूर्व में ही पत्र लिखा जा चुका है।
- डॉ. राजकुमार वर्मा, सीएमएस, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed