{"_id":"6a87455b66fb8c170107aa29","slug":"peace-committee-meeting-held-regarding-barah-wafat-balrampur-news-c-99-1-brp1010-153539-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारहवफात को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारहवफात को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया थाने में आयोजित बैठक में मौजूद लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया। पुलिस चौकी मथुरा बाजार में बृहस्पतिवार को बारहवफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सभी लोग शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाएं। बैठक में मोहम्मद उमर शाह, वीरेंद्र पाठक, हसनैन खान, मोहम्मद आरिफ खान, शेर बहादुर खान, दुखी मिश्रा, मोहम्मद जाबिर खान, नसीम खान सहित दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।
243 ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
रेहराबाजार। विकास आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विकास रथ ग्राम पंचायत किशुनपुर सागर पहुंचा, जहां 243 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं का लाभ दिया गया। एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि शिविर में 34 आधार संशोधन एवं नए आधार, 20 राशन कार्ड, पांच फैमिली आईडी, दो फार्मर रजिस्ट्री, नौ जन्म प्रमाण पत्र आवेदन, चार आयुष्मान कार्ड, 143 जीवित रजिस्टर की नकल, एक मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 12 विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ग्राम सचिव महेंद्र कुमार यादव, प्रधान/प्रशासक अजय श्रीवास्तव, कौशल्या देवी, कृष्णावती, राजकुमारी, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, रामजस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एडीएम से मूर्ति बदलवाने की मांग
हरैया सतघरवा। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने नवागत अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर फुलवरिया बाईपास चौराहे पर स्थापित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम की मूर्ति बदलने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि मूर्ति में छात्राओं को किताब पर बैठा और खड़ा दिखाया गया है, जिससे पुस्तकों के प्रति लोगों की आस्था आहत होती है। इस अवसर पर गयास अहमद खान, रूपेश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, राहुल देव त्रिपाठी, आशीष शुक्ल, देवेंद्र पांडेय, दिलीप वर्मा, बृजेश कुमार मिश्रा, राजेश वर्मा, अंकुर पांडेय, विनोद कुमार यादव, जियाउर रहमान अर्शी, सुधांशु आचार्य, नृपेंद्र उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, सहदेव वर्मा, सोनू पंडित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।