फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be three-tier monitoring of all board examination centers

Balrampur News: त्रिस्तरीय होगी बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी

Mon, 12 Feb 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
There will be three-tier monitoring of all board examination centers
बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन माहौल में पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी को त्रिस्तरीय बनाया जाएगा। यह जानकारी लाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने दी। वह सोमवार को को एमएलके महाविद्यालय सभागार में आयोजित परीक्षा तैयारियों से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 34 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र सेक्टर , स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रहेंगे। निर्देश दिया कि नामित मजिस्ट्रेट अपने अपने इलाके के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह जांच परख ले। इसके तहत परीक्षा केंद्र पर प्रकाश, शौचालय व पेयजल व्यवस्था की बेहतर व्यवस्था को विशेषतौर पर परखते हुए किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की सीलिंग व पैकिंग आदि प्रक्रिया का पालन बोर्ड स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर हो। बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बैठक में एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व डीआईओएस सहित सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed