फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be a power struggle with conch, patten, tank and pistol

शंख, खड़ाऊ, टैंक व पिस्टल से होगा सत्ता संग्राम

Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be a power struggle with conch, patten, tank and pistol
बलरामपुर। गांव की सरकार चुनने के लिए शंख, खड़ाऊं, टैंक व पिस्टल से सत्ता संग्राम शुरू हो गया है। रविवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए गए है।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी के पास चुनाव चिन्ह चयन का विकल्प नहीं है बल्कि नाम के पहले अक्षर के अनुसार प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए आरी, उगता सूरज, कप-प्लेट, कलम-दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, ट्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, घड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजीन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला चाभी, थरमस, नाव, पिस्टल व फसल काटता किसान जैसे चुनाव चिन्ह निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उम्मीदवारों को अलाट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को जिले के सभी नौ ब्लॉकों के आरओ की तरफ से अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईंट, कढ़ाई, कांच का गिलास, कुआ, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिड़िया को घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबुल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल, आग बुझाने की गाड़ी, नारियल, पानी का जहाज, प्रेस, भगौना, रेल का इंजन व लड़का-लड़की जैसे चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को आवंटित किए गए है।
इस तरह से प्रधान पद पर अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबुल लैंप, टोकारी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया व पालकी जैसे चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को मिले है।

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उम्मीदवारों को अपने चुनाव का प्रचार करने के लिए आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन, ब्रुश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख व सुराही जैसे चुनाव चिन्ह दिए गए है। सभी पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित चुनाव चिन्ह नाम के पहले अक्षर के आधार पर ऊपर से नीचे की ओर चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed