फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was silence in the fair, there was a gleam in the market

सरक री मेले में पसरा सन्नाटा, बाजार में दिख रही रौनक

Fri, 29 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
There was silence in the fair, there was a gleam in the market
बलरामपुर। दीपावली पर खरीददारी के साथ ही मनोरंजन का मौका भी मुहैया कराने को प्रशासन की तरफ से आयोजित मेला आम लोगों को रास नहीं आ रहा। इसके चलते ही मेला आयोजन के में दूसरे दिन ही परिसर व स्टालों पर सन्नाटा पसरा दिखा। वहीं बाजार में त्यौहार की रौनक दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मेले में भीड़ न जुटने की आशंका के कारण ही अफसरों के लाख प्रयास के बाद भी दुकानदार मेले में दुकान लगाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड तथा उतरौला नगर में नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से दीपावली त्यौहार में 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक सरकारी मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री पल्टूराम ने किया था।
विज्ञापन

इस दौरान तो अफसरों ने दौड़भाग कर कुछ भीड़ जुटा ली लेकिन उसके बाद मेला परिसर में सन्नाटा पसरा दिखा। मेले में केवल 23 सरकारी विभागों के स्टाल लगे हैं। इसके अलावा कुछ एक खान पान सामग्री की दुकानें हैं। इसमें त्योहारी सामानों की कोई दुकान नहीं लगी है। भीड़ न जुटने की आशंका के चलते ही दुकानदार त्योहार के इस सीजन में अपनी दुकानें मेले में लगाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन मेले को गुलजार बना पाने में पूरी तरह लाचार दिख रहा है। इसके चलते ही शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मेला स्थल पूरी तरह से सन्नाटे में डूबा दिख रहा था।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूले भी खाली पड़े हैं। दूसरी तरफ बाजार में खरीदारों की भीड़ दिवाली करीब आने के साथ ही बढ़ने लगी है। लोग कपड़े, बर्तन, ज्वैलरी व बिजली के सामान की खरीदारी करते दिख रहे हैं।

मेले में पसरे सन्नाटे के बारे में जब नगर पालिका के ईओ आरके जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अधिकांश दुकानदारों ने शुक्रवार शाम से मेले में दुकानें लगाने की बात कही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दुकानें शुक्रवार शाम को लगनी थी तो मेले का उद्घाटन गुरुवार को क्यों करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed