फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There should be a plan for the development of the city, there should be a solution to the problems

Balrampur News: शहर के विकास का हो प्लान, समस्याओं का हो निदान

Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
There should be a plan for the development of the city, there should be a solution to the problems
बलरामपुर। अब मतदान में चंद घंटे ही बचे हैं। ऐसे में अमर उजाला ने मंगलवार को जागो वोटर मुहिम के तहत कालीथान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शिक्षक खुलकर बोले। आम आदमी की समस्याओं को गिनाया। कहा कि ऐसा चेयरमैन होना चाहिए, जिसके पास शहर के विकास का प्लान हो। समस्याओं से निदान की योजना हो।
विज्ञापन



संवाद कार्यक्रम में हर किसी का अपना तर्क था। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी का कहना था कि शहर की सरकार ऐसी होनी चाहिए, जो हर आम व खास की बात सुने। उनकी समस्याओं को हल प्राथमिकता से कराए। संकट की घड़ी में शहरवासियों के साथ खड़ा नजर आए।
विज्ञापन



मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने में नगर पालिका अध्यक्ष की बड़ी भूमिका रहती है। इस दौरान गंदगी, जलभराव, स्ट्रीट लाइट समेत कई समस्याएं सामने आईं। शिक्षकों ने चुनाव को लेकर सुझाव रखे। इस मौके पर शिखा पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, टीएन शुक्ला, एके शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, पूनम चौहान, नीलम श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा आदि मौजूद रहीं। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलभराव से दिलाई जाए निजात
जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के दौरान मोहल्लों में पानी भर जाता है। इससे लोगों का आवागमन दुश्वार हो जाता है। ऐसे में लोगों को जलभराव से निजात दिलाने का प्रयास किया जाए।
- एके तिवारी, शिक्षक






पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाए
शहर में पार्कों की हालत खराब है। ऐसे में पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाए। महिलााओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। समान रूप से हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।

- वली अहमद, शिक्षक






सभी मोहल्लों का हो विकास
चेयरमैन के पास बलरामपुर शहर को लेकर सोच हो। विकास को लेकर प्लान हो। सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाए। हर मोहल्ले का समग्र विकास हो, ताकि पिछड़ेपन के दंश से निजात मिल सके।
राघवेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed